Advertisement

home

बरेली:केक काटकर मनाया कुत्तों का जन्मदिन, DJ लगाकर किया कार्यक्रम,मालिक ने कहा कुत्तों के नाम करूंगा जायदाद।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली।आपने लोगो को अपने बच्चो के बर्थडे धूमधाम से मनाते तो देखा होगा लेकिन ऐसा शायद आज से पहले नही देखा होगा कि जब कोई अपने पालतू कुत्तों का जन्मदिन धूमधाम से मना रहा हो। जी हां यूपी के बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक निसंतान दंपत्ति ने दो कुत्तों को पाला और एक साल का होने पर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ किया।

आपको बाता दे की बरेली में पालतू कुत्ते का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बरेली के भोजीपुरा के बोहित गाँव में रहने वाले दम्पति श्याम विहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। अपने पालतू कुत्ते के जन्मदिन को लेकर दंपत्ति ने शानदार तैयारी की। केक काटने से लेकर पार्टी तक आयोजन किया। पालतू कुत्तो की जन्मदिन पार्टी में मेहमानो को भी आमंत्रित किया गया। मेहमानों ने जन्मदिन पर कुत्ते को गिफ्ट दिया। खास बात ये रही कि कुत्ते की मालकिन ने उसकी आरती उतारी, अपने बच्चे की तरह उसे प्यार करती दिखी।

रेनू ने बताया कि वह गाँव में ही रहकर अपने पति का खेतीबाड़ी में हाथ बटाती है। एक दिन गाँव में ही एक कुतिया ने दोनों को जन्म दिया जिसके बाद बह दोनों को अपने घर ले आई। घर लाकर दोनों कुत्तो का नाम लालू और भूरा रखा। अब एक साल पूरा होने पर उसका जन्मदिन मनाया। रेनू ने बताया कि उसका पूरा परिवार और आसपास के लोग दोनों कुत्तो को बहुत प्यार करते हैं। लालू और भूरा उन सभी के लिये बहुत लकी है। इसलिए उसके जन्मदिन पर दिल खोलकर खर्च किया। रिश्तेदारों को आमंत्रित किया है, लोगों को आमंत्रित कर केक काटकर खिलाया गया लोगो ने दोनों कुत्तो को गिफ्ट भी दिए। रेनू के पति श्यामविहारी ने कहा कि उन्होंने दोनों कुत्तो के जन्मदिन को लेकर पहले से तैयारी की। सभी के सहयोग से जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। श्याम विहारी खेती किसानी का काम करते है और दोनों कुत्ते लालू और भूरा को वे लोग अपने बच्चे की तरह प्यार देते हैं।

रेनू और श्यामविहारी के कोई औलाद नहीं है वह निःसंतान है और दोनों कुत्तो को ही अपनी संतान मानते है। श्यामविहारी ने बताया की लालू और भूरा दोनों को वह अपनी औलाद की तरह मानते है। उन्होंने बताया की उनकी कोई भी संतान नहीं है। परिवार के और लोग जायदाद पर बुरी नजर रखते है इस लिए हम अपनी जायदाद दोनों कुत्तो के नाम करेंगे। श्यामविहारी कहते है की यह दोनों भैरो बाबा है इनका हमने जन्मदिन अपनी हैसियत के हिसाब से जो हो सका उसमे मनाया है। अगले वर्ष हम और अच्छे से दोनों का जन्मदिन बनाएंगे। यह दोनों मेरी संतान की तरह है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago