Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर पाँचाल महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।

बरेली।77 वें स्वतंत्रता दिवस एवं 37 वें पाँचाल महोत्सव का जिला समारोह समिति और ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय कम्युनिटी हॉल में सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय, ए.पी.ओ. नीलेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी नंदन व जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया ने किया।प्रथम सत्र में महापौर डॉ.उमेश गौतम ने हॉल में दर्शक दीर्घा में मौजूद दर्शकों से आवाहन किया कि कोरोना के समय आयी हुई ऑक्सिजन की कमी को देखते हुए हर युवा एक नीम या पीपल के वृक्ष लगाने का संकल्प लें तथा चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण कर निर्णय किया।महापौर के साथ उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, सभासद राजू मिश्रा रहे।भा. ज. पा. नेता पवन अरोड़ा, विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशू अग्रवाल व अतुल अग्रवाल, नीरज चौरसिया का संस्था के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।द्वितीय सत्र में ए. डी.एम. सिटी आर. डी.पाण्डेय ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।जिलाध्यक्ष स. पा. शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री जे. सी. पालीवाल जी के संघर्षों का उल्लेख किया।अपराहन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, लोकगीत, लोकनृत्य आदि प्रस्तुत किये गए।सायं 7 बजे ऐतिहासिक नाटक “सिकंदर” का मंचन टेलेंट मेकर संस्था शाहजहांपुर के कलाकारों ने सफलतापूर्वक मंचन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।नाटक के लेखक भुवनेश्वर प्रसाद और निर्देशक हंसराज विकल थे।बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आजादी की जन जागरण का हिस्सा बताया और पदाधिकारियों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।संचालन सुनील धवन ने किया।कार्यक्रम में राजीव शर्मा टीटू,डॉ. सय्यद सिराज अली, देवेन्द्र रावत, गोविंद सैनी, दिनेश पालीवाल,मो. नवी, महबूब आलम,प्रदीप मिश्रा, हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा, पवन कालरा,राजेन्द्र गंगवार,मेराज, दिलशाद आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

11 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

15 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

15 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago