Advertisement

home

बरेली : आंवला में ग्रामीणों ने सड़क पर छुट्टा पशु खड़े कर पशुधन मंत्री का रास्ता रोका, SDM आंवला से नोक झोंक।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली/आंवला – कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग अवनीश दुबे आंवला तहसील के गुरगांवा में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने छुट्टा पशु सड़क पर खड़े कर उनका रास्ता रोक दिया।
ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े किए छुट्टा पशु

बरेली के सिरौली क्षेत्र में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। गांव पिपरिया उपराला में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को सड़क पर खड़ा कर पशुधन मंत्री का रास्ता रोक दिया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे आंवला तहसील के गुरगांवा में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
मंत्री और प्रमुख सचिव का काफिला करीब 40 मिनट तक फंसा रहा। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद सड़क से छुट्टा पशुओं का हटाया गया। इससे पहले ग्रामीणों की एसडीएम से नोकझोंक हुई। एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का गुस्सा देख एसडीएम वहां से चले गए। इसके बाद आंवला के नायब तहसीलदार और सीओ को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

आंवला तहसील के गुरगांवा में पशुओं के इलाज के लिए 9.14 करोड़ रुपये की लागत से पॉली क्लीनिक बनना है। यहां पशुओं को 24 घंटे उपचार मिल सकेगा। इसका शिलान्यास करने पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे के साथ गुरगांवा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सफाईकर्मियों की सड़क किनारे ड्यूटी लगाई थी ताकि पशुपालन मंत्री को छुट्टा पशु न दिख सकें।
पिपरिया उपराला में ग्रामीणों ने किया हंगामा
ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव पिपरिया उपराला में ग्रामीणों ने सैकड़ों छुट्टा पशुओं को लाकर सड़क पर खड़ा कर दिया। इसी मार्ग से पशुधन मंत्री का काफिला गुजरने वाला था। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम आंवला और इंस्पेक्टर सिरौली वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम से भिड़ गए। धक्कामुक्की हुई। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसडीएम वहां से चले गए।
कुछ देर बाद पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव पशुपालन का काफिला आया तो सड़क पर छुट्टा पशुओं को खड़ा देख सबके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि इलाके में ग्रामसभा की जमीन देख गोआश्रय स्थल बनवाकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद छुट्टा पशु सड़क से हटाए और मंत्री का काफिला गुरगांवा के लिए रवाना हुआ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago