Advertisement

home

बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या,घर मे घुसकर मारी गोली।

@desk।बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार के भाई की भी दो साल पहले इसी तरह से हत्या कर दी गई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अररिया के रानीगंज इलाके की है। यहां के एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की शुक्रवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि बदमाश सुबह के वक्त उनके घर पर पहुंचे। दरवाजा खटकाया। जैसे ही विमल कुमार यादव ने दरवाजा खोला, वैसे ही बदमाशों ने गोली मार दी।
विमल का घर रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा में हीरो शोरूम के पीछे है। बताया गया है कि दो साल पहले विमन के सरपंच भाई की भी इसी तरह बदमाशों ने हत्या की थी। विमन उस मामले में मुख्य गवाह थे। आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण ही बदमाशों ने उनकी हत्या की है।
पारिवारिक सदस्यों की मानें तो बदमाशों की ओर से कई बार गवाही नहीं देने की बोला था। बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान उन्होंने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी। फिलहाल पुलिस ने विमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा है। विमल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी बचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

1 hour ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago