Advertisement

home

बरेली: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल,घेरा थाना, आरोपी के घर जमकर पथराव

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली:शीशगढ़ में सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने पर शुक्रवार देर शाम माहौल गरमा गया। दूसरे समुदाय के गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना घेर लिया। थाने में उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया लेकिन कुछ ही देर बाद भीड़ ने आरोपी के घर पहुंचकर पथराव कर दिया। कहा जा रहा है कि भीड़ ने आरोपी के घर घुसने की काेशिश की, पुलिस ने जैसे-तैसे उसे रोका। मौके पर पांच थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

शीशगढ़ के एक कारोबारी के 14 साल के पौत्र ने इंस्टाग्राम पर दूसरे समुदाय के खिलाफ अभद्र धार्मिक टिप्पणी की था जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो दूसरे समुदाय में गुस्सा फैल गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ रात करीब नौ बजे थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी

समझाने पर भी लोग नहीं माने तो इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम मीरगंज उदित पवार, सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह के पहुंचने के साथ भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, शाही थाने की पुलिस भी बुला ली गई।

एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद उन्हें समझाने के लिए पुलिस ने कस्बे के ही मौलाना तौफीक अहमद को बुलाया और आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। मौलाना के घर लौटने के बाद भीड़ ने आरोपी का घर घेर लिया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी एक धार्मिक टिप्पणी का ऑडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इसके आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

थाने से हटने के बाद उग्र भीड़ ने आरोपी के घर बोला धावा

बरेली शीशगढ़ थाने से हटने के बाद उग्र भीड़ ने किशोर के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी तरह से स्थिति संभाली। जब भीड़ घर में नहीं घुस पाई तो कुछ खुराफातियों ने पथराव कर दिया। देर रात तक भीड़ आरोपी के घर के बाहर ही जमी थी। लोगों का कहना है कि जब तक किशोर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे लोग वहां से नहीं हटेंगे।

देर रात पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी भीड़ नारेबाजी करती रही। पुलिस ने आरोपी का वीडियो भी भीड़ को दिखाया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस के समझाने के बाद सभी लोग पड़ाव चौराहा पर पहुंच गए। वहां पर भी नारेबाजी करने लगी। इस दौरान चेयरमैन प्रत्याशी रहे वसीम अकरम और चेयरमैन पति हाजी गुड्डू लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग आरोपी को देखने की मांग करते हुए देर रात अड़े रहे। उन्होंने पुलिस द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो को फेक बताया। देर रात एसपी ग्रामीण राजकुमार, एडीएम ई दिनेश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। देररात तक कस्बे में हंगामा होता रहा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

16 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago