Advertisement

home

खेल सप्ताह के पहले दिन कराई गई बैडमिंटन प्रतियोगिता

पीलीभीत।खेल सप्ताह के पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई । प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिताएं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार के निर्देशन में कराई गई ।

प्रतियोगिता में 64 बालक और 32 बालिकाओं ने प्रतिभा किया बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वर्धन राज और ओजस्वी दीप के बीच मैच हुआ, जिसमें पहला सेमीफाइनल 21 -12 और दूसरा 21-14 हुआ। बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य वर्मा और उज्जवल कुमार के बीच हुआ। जिसमें 21-18 व21-14 का स्कोर रहा । फाइनल में वर्धनराज और प्रज्वल के बीच हुआ। जिसमें वर्धन राज ने 21-19 व 21-17 से सीधे मुकाबले में मैच जीत लिया। बालक युगल में फाइनल मुकाबला तन्मय कुमार और ओजस्दीप सिंह प्रज्वल कुमार और वर्धन राज के बीच खेला गया । जिसमें वर्धन राज और प्रज्वल कुमार ने21-14,21-11 से प्रतियोगिता को अपने नाम लिया । बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मैच श्रद्धा और रितिशा गुप्ता के बीच खेला गया जिसमें श्रद्धा ने 21-16,21-19से मुकाबला अपने नाम किया । बालिका युगल में गौरी यादव श्रद्धा और हिफजा परी के बीच हुआ। जिसमें श्रद्धा और गौरी ने 21-11,21-18,से फाइनल मुकाबला जीता । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शबाब आलम, महेश कुमार अविनाश शर्मा दयावती शामिल रहे । इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मनोज गंगवार, प्रशांत शुक्ला , जयप्रकाश, राजीव कुमार, विभा मिश्रा,राजेंद्र मौर्य, महेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

7 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

8 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

10 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

18 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

22 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

22 hours ago