Advertisement

home

बरेली: ग्राम प्रधान पर लाखों के घोटाले का आरोप, जांच में पहुंचे अधिकारी, मिली कई खामियाँ।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। तहसील आँवला के रामनगर ब्लाक में ग्राम प्रधान लीलौर बुजुर्ग पर 34 लाख 33 हजार 979 धन गवन करने का आरोप लगाया गया है।
रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत लीलौर बुजुर्ग में आरोप लगाया गया कि। ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला किया गया है, जिसकी जांच करने पहुचे युवा कल्याण विभाग अधिकारी नरेश कुमार चौहान और अधिशासी अभियन्ता सलमान खान जिसमें निम्न प्रकार की खामियाँ पाई गई ,जिसमें प्रधान ने अपनी मनमर्जी से धर्म स्थल पर छोटे छोटे कार्य कराकर लाखों- की धनराशि निकाल ली, जिसमें ग्राम पंचायत लीलौर वुजूर्ग के अलखेस्वर महादेव शिव मंदिर पर बने रास लीला के स्टेज के नाम से लाखों- का धन निकाला गया है तो वहीं ग्राम पंचायत की गमादेत माता के निर्माण के नाम पर दो लाख वीस हजार खर्च किया गया।

जांच करते हुए अधिकारी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान ने अपनें चहेते लोगो के घरों में ही नही वल्की उनके खेतो में भी हेड पम्प लगवाए है । जिसकी जांच करने पहुंचे युवा कल्याण आधिकारी NK चौहान ने एक हेड पंम्प जंगल मे आरिफ के खेत में लगा पाया, जिसमे युवा कल्याण विभाग अधिकारी ने नराजगी जताई।
ग्राम पंचायत लीलौर वुजूर्ग के ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने बगैर कार्य करायें ही लाखों- रूपये ग्राम निधि से अपनें निजी खर्चे पर खर्च की है जिसमें युवा कल्याण विभाग अधिकारी नें लीलौर बुजुर्ग के मझरा के प्राथमिक विद्यालय दस्तमपुर के कार्य की भी जांच की, जिसमें दिव्यागं शौचालय का बगैर निर्माण कराये ही दिव्यागं शौचालय के नाम पर लाखों- रूपये निकाले और अभी तक दिव्यांग शौचालय नहीं बनाया गया है जिसमें युवा समाज कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान को यह जानकारी ग्रामीणों ने दी और मौके पर जब देखा तो वह दिव्यांग शौचालय नहीं पाया गया। लीला और गुर्जर के माझा दत्तमपुर के विद्यालय में टाइल्स के नाम पर भी ग्राम प्रधान द्वारा अधिक धन निकालने का मामला सामने आया यह पूरा खेल ग्राम प्रधान ने खेला जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार अभिषेक कुमार और ग्राम प्रधान रोशनी देवी शामिल है लेकिन जांच करनें पहुचें अतिरिक्त जिला युवा कल्याण विभाग अधिकारी सें पत्रकारों ने की गई जांच के बारे जाननें की कोशिश की तो जांच अधिकारी पत्रकारो के सवालो से बचते नजर आए।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

20 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

24 hours ago