Advertisement

home

बरेली: दो महीने के अंदर एक ही तरह से पांचवी महिला की हत्या से सनसनी।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।शाही में एक और महिला की हत्या कर दी गई। खेत से घर वापस आ रही महिला की लूटपाट के बाद साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं। परिजनों ने दुष्कर्म की आंशका जताई है। सूचना पर एसपी देहात, सीओ, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इससे पहले चार महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला अपने खेत की देखभाल करती थीं। पति पंजाब में रहकर छोले भटूरे का ठेला लगाते हैं। उनके चार बच्चे हैं। पड़ोस में ही जेठ का भी घर है। वह बुधवार की सुबह 9 बजे जेठानी से खेत में खाद और दवा लगाने की बात कह कर घर से गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। जेठ और जेठानी परिजनों और ग्रामीणों के साथ उन्हें खेत पर ढूंढने गए लेकिन वह नहीं मिलीं। दोपहर बाद करीब 4 बजे रास्ते पर रिश्ते के जेठ के गन्ने के खेत में उनका शव मिला।

जेठानी ने बताया कि देवरानी के गले में उन्हीं की साड़ी से फंदा लगाकर हत्या की गई। गले में पीछे गांठ बंधी थी। उनके दोनों कान के कुंडल गायब थे। कुंडल खींचने की वजह से कान फट गए थे। उनके गले में चांदी की माला, कलाई में खड़वा और पैरों में चांदी की जेवर थी, वह भी गायब है। उनके कपड़े अस्त व्यस्त थे। परिजनों ने दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई है। जिस खेत में उनका शव पड़ा था, वह उनके खेत से करीब 500 मीटर दूर है। उन्हें खींचकर ले जाने के निशान हैं। खाद और दवा पापुलर के दूसरे खेत में पड़े मिले हैं।

बच्चों को भूख लगी तो ताऊ से मां के बारे में पूछा
बच्चे स्कूल से घर आ गए। मां को घर में न पाकर वह ताऊ के पास पहुंचे। बच्चों ने बताया कि मां खेत से अभी तक नहीं आई हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खेत पर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

19 जून से अब तक शाही में हुईं हत्याएं
फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनबड़िया के जंगल में 10 जुलाई को शाही के मुबारकपुर निवासी शांति देवी (50) की हत्या कर शव फेंका गया था।
19 जून को शाही रोड के किनारे गन्ने के खेत में कुल्छा गांव की धनवती का शव पड़ा मिला था।
29 जून को शाही के आनंदपुर गांव की प्रेमवती की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वह खेत में चारा लेने गई थीं।
शाही के खजुरिया गांव में कुसमा की लाश मिर्च के खेत में मिली थी। वह सुबह मिर्ची तोड़ने गई थीं।

तीन हत्याएं एक ही पैटर्न पर हुई हैं। मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है। साथ ही क्राइम ब्रांच की एक टीम को लगाया गया है। इसका पता लगाया जा रहा है कि तीनों हत्याएं किसी एक व्यक्ति ने तो नहीं की है। सभी मामलों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।-घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

Express views

Recent Posts

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

2 hours ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

2 hours ago

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…

2 hours ago

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…

2 hours ago

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

23 hours ago

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…

23 hours ago