Advertisement

home

महिला की हत्या के बाद घटनाओं के खुलासे को लेकर लगाया जाम।

  • कुछ दिनों में एक पैटर्न से 6 महिलाओं की हो चुकी है हत्त्या

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।शाही में एक के बाद एक महिलाओं की हत्याओं को लेकर आज सुबह ग्रामीण भड़क गए।उन्होंने हत्याओं के खुलासे को लेकर सुबह 11 बजे से शाही शेरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया।सड़क पर ग्रामीणों के साथ ही महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर खड़ी दिखाई दीं।
घटना की जानकारी पर एसडीएम मीरगंज उदित पवार, सीओ हर्ष मोदी और सीओ बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. जहां वह दोपहर डेढ़ बजे तक जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े रहे।
बताते चले कि बुधवार की सुबह महिला बच्चों को स्कूल भेजने के बाद सुबह नौ बजे खेत पर गई थी। खेत पर दवाई का छिडने के दौरान वह लातपा हो गई थी. दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों को उसकी मां घर पर नहीं मिली तो खेत पर गए।काफी तलाशने के बाद बच्चों को ग्रामीणों से जानकारी हुई कि उनकी मां का शव गांव आने वाले चक रोड के पास गन्ने में खेत में पड़ा था। शाही क्षेत्र में तीन माह में यह छठी महिला की लाश मिली थी. लगभग सभी छह महिलाओं की एक ही तरीके से हत्याओं को अंजाम दिया गया। इसको लेकर ग्रामीण भड़क़ गए.
सुबह घटनाओं के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने शाही शेरगढ़ रोड पर बुजिया अड्डे पर रोड जाम कर दिया।सडकों पर पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर सड़क पर जाम लगाती दिखीं। ग्रामीणों ने महिलाओं की हत्याओं के खुलासे को लेकर मांग की. घटना की जानकारी पर शाही समेत आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच में लगातार नोकझोंक जारी रही. पुलिस के काफी समझाने के बाद भी भीड़ जाम खोलने को तैयार नहीं हुई.4 बजे तक जाम खोलने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में बातचीत जारी रही।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

11 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

12 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

14 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago