Advertisement

Categories: home

अखिलेश यादव सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, मैं किसान का बेटा: धर्मपाल सिंह

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ट्रेन पकड़ने के चक्कर में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के अंदर ही अपनी कार चढ़ा दी। इसका वीडियो सामने आया तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर चुटकी ली। कैबिनेट मंत्री ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बारिश हो रही थी और गाड़ी प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि केवल एस्केलेटर तक पहुंची। हम अखिलेश जी की तरह सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए, न ही अखिलेश की तरह काफिला लेकर चलते है। मैं किसान का बेटा हूं, हम लोग सामान्य से लोग है।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हवाई जहाज से चलते हैं। वो ट्रेन से कभी नहीं चलते, वो क्या समझेंगे। ट्वीट के जबाब में कहा कि अखिलेश बुलडोजर से घबरा गए है। क्योंकि जितने भी अपराधी हैं उनके चित्र उन अपराधियों के साथ पाए जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के द्वारा उनके अवैध कब्जे वाली संपत्ति को गरीबों को दिलाने का काम किया है। दरअसल, मंत्री जी ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन छूट न जाए इसके लिए उन्होंने अपनी कार को स्टेशन के एस्केलेटर तक पहुंचा दी। इसके बाद यहां मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। एस्कलेटर से कार के उतरने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री धर्मपाल सिंह को हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पकड़नी थी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी। ट्रेन छूटने के डर से मंत्रीजी ने कार प्लेटफार्म के अंदर घुसा दी। इसका वीडियो सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अच्छा हुआ कि ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं गए थे उधर विवाद बढ़ने के बाद पशुधन मंत्री की तरफ से सफाई भी आई। उन्होंने कहा कि देर होने और बारिश की वजह से कार को प्लेटफार्म के एस्केलटर तक ले जाया गया था। पुलिस का भी कहना है कि मंत्री जी की गाड़ी को दिव्यांगों के लिए बने रैंप से ऊपर तक जाने की इजाजत दी गई थी हुए कहा कि बारिश हो रही थी और गाड़ी प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि केवल एस्केलेटर तक पहुंची। हम अखिलेश जी की तरह सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए, न ही अखिलेश की तरह काफिला लेकर चलते है। मैं किसान का बेटा हूं, हम लोग सामान्य से लोग है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

12 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

13 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

15 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago