Advertisement

Categories: home

बरेली: बकरी चराने गए नहाते हुए 12 वर्ष के बच्चे की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। – जनपद बरेली के तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बेल बोझी में बरेली और बदायूं का बॉर्डर है। गांव के रामदास श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अनिल नदी पर बकरी चराने गया था। तभी वह अरिल नदी में नहाने लगा नदी में जल का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया वहां जानकारी होने पर एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 3 घंटे के बाद राहुल को नदी से बाहर निकाला गया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोन पर ग्राम प्रधान फराज खाॅ को ग्रामीणों ने जानकारी की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान भी घटनास्थल पर पहुंच गए सूचना पर पहुंचे थाना सिरौली के प्रभारी राजेश मौर्य और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर दीपशिखा अहिवरन सिंह और बिसौली थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक के पिता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। और तीन भाई एक बहन है जिसमें राहुल तीसरे नंबर का था।सिरौली थाना प्रभारी राजेश मौर्य ने बताया मृतक बच्चे का शव मिल गया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजदिया गया है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

14 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

15 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

17 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago