Advertisement

बरेली:वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति द्वारा वृहत सभा और कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बरेली। शनिवार को वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति, बरेली नगर के गठन सम्वन्धित एक वृहत सभा और कार्यक्रम का पीलीभीत बाई पास रोड स्थित एक सभागार में आयोजन हुआ। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ आर सी पांडेय अध्यक्ष ,एस के कपूर महामंत्री ,वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती आशिमा गुप्ता को महिला संयोजिका का पदभार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सात संरक्षक दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चार उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर दायित्वधारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गोपाल शरण अग्रवाल द्वारा एवम सुशील कुमार अग्रवाल द्वारा सनातन संस्कृति वैदिक पद्धति पर उपयोगी व्याखान दिए गए। एस सी गोयल द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत तथा विश्वानी देव द्वारा एक वृद्धावस्था पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सुनील अग्रवाल द्वारा विषमुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन और अनूप सक्सेना द्वारा भजन का वाचन किया गया। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा निरंतर समाज सेवा और परस्पर सहयोग स्नेह मिलन कार्यक्रम और स्वास्थ्य परीक्षण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते रहेगें।समिति नगर के लिए नई दिशा प्रदान करेगी और युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का भी कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस के कपूर महामंत्री तथा स्वागत डॉ आर सी पांडेय अध्यक्ष द्वारा किया गया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

16 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

16 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

18 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

18 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

20 hours ago