Advertisement

home

बरेली:नेशनल हाइवे पर दो कारो में टक्कर महिला सहित दो घायल।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आमने-सामने से दो कारों के बीच हुई टक्कर महिला सहित दो लोग घायल।घटना पट पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेज दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार बरेली प्रेमनगर नवासी ऋतिक बरेली से रामपुर जा रहे थे। दूसरी कार से शिवम गंगवार निवासी रामपुर उत्तरी थाना शहजाद नगर अपने बच्चो के साथ कार से बरेली जा रहे थे। सावन के चलते पुलिस ने रोड़ को वन-वे कर दिया गया था। जिस वजह से फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर के पास नर्सरी के सामने दोनों कारों में आपस में आमने-सामने से टक्कर हो गई जिससे स्विफ्ट कार चालक शिवम गंगवार एवं कार में बैठी महिला घायल हो गये। वही दूसरी महिन्द्रा की एक्सयूवी कार चला रहे ऋतिक भी चोटिल हो गये। दोनों गाड़ी आगे से पूरी तरह छति ग्रस्त हो गई। गनीमत रही दोनों गाड़ियों के ईयरवैग खुल गये। जिस बजह से हल्की चोटें आई।नही तो बड़ा हादसा हो जाता।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कर ली।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago