Advertisement

Categories: home

बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, निलंबित, देखें वीडियो

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। सिरौली में भाजपा नेता अनुराग पांडे की बाइक से सोमवार को यूपी 112 की गाड़ी टकरा गई। इस पर भाजपा नेता ने विरोध जताया तो गाड़ी में बैठा सिपाही रोबिन सिंह आगबबूला हो गया। उसने भाजपा नेता से अभद्रता से बात की। जब भाजपा नेता ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की बात कही तो सिपाही ने मंत्री का नाम लेकर भी खरी-खोटी सुना डालीं।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही रोबिन सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। सिरौली कस्बा निवासी अनुराग पांडे भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 गाड़ी की खड़ी बाइक से टक्कर हो गई। अनुराग पांडे ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगा। अनुराग पांडे ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के प्रतिनिधि हैं। इस पर वह और आग बबूला हो गया। सिपाही ने मंत्री के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। कहा कि तुझे भी देख लेंगे और तेरे मंत्री को भी देख लूंगा। आरोप है कि खुद को जमींदार घराने का बताते हुए सिपाही मारपीट पर आमादा हो गया। अनुराग पांडे ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने बताया कि पुलिस जब कार्यकर्ताओं से इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम लोगों से यह कैसे पेश आती होगी। उन्होंने डीजीपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

2 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

19 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

20 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

22 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago