Advertisement

उर्स ए रजवी को लेकर आरएसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जायरीन की खिदमत के लिए रहेंगे मुस्तैद

बरेली।ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने तीन रोज़ा उर्स-ए-आला हज़रत व उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत की तैयारियों से संबंधित बड़ी बैठक आयोजित की। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी की सपरस्ती में आयोजित इस बैठक में ज़ायरीन की ख़िदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए वॉलन्टीयर्स की टीमें तैयार की गईं। जनसुविधा से जुड़े सभी विभागों को ज्ञापन देकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी बैठक में बरेली के अलावा मुरादाबाद रामपुर शाहजहांपुर बदायूं पीलीभीत और उत्तराखंड के लोग मौजूद रहे
बैठक की शुरुआत कलाम-ए-पाक की तिलावत से हुई। नायब सदर मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा कि आला अफ़सर देखें कि उर्स-ए-रज़वी के लिए किन तैयारियों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अफ़सरों को अभी से देखना चाहिए कि बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, रेलवे टिकट खिड़कियों जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं या नहीं हैं। इस काम में आरएसी के वॉलन्टीयर्स भी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आरएसी की टीमें तमाम जनसुविधाओं से संबंधित विभागों को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द सबकुछ दुरुस्त कराएं।
नबीरा-ए-आला हज़रत ने कहा कि उर्स-ए-रज़वी में दुनिया भर से अक़ीदतमंद बरेली शरीफ आएंगे। उनकी अक़ीदत और मुहब्बत का हक़ अदा करने के लिए ज़रूरी है कि उनकी ख़िदमत में कोई कसर न रखी जाए। चाहे उनके आने-जाने की सहूलत हो या खाने-पीने और ठहरने का इंतज़ाम, सभी बातों का आरएसी वॉलन्टीयर्स को ध्यान रखना है।उलमा और सैकड़ों आरएसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

3 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

5 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago