Advertisement

सेना में अपना करियर बनाएं एनसीसी कैडेट : ब्रिगेडियर संदीप वर्मा

  • बरेली कॉलेज में चल रहा है 21वीं वाहिनी का एनसीसी कैंप
  • ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण


बरेली।बरेली कॉलेज में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने निरीक्षण किया।

कैंप में पहुंचने पर कैंप कमांडेंट कर्नल अमन नेगी ने उनकी अगवानी की कैंप में थल सैनिक कैंप हेतु उत्तर प्रदेश की बालिका टीम का चयन किया जा रहा है।

ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कैडेटो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कैडेट कैंप में सिखाई जा रही बातों को अपने जीवन में उतारें और आर्मी जैसे रोमांचकारी क्षेत्र को अपना करियर चुने। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट देश का भविष्य हैं उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने कैडेटो को दिए जा रहे प्रशिक्षण, लिविंग एरिया एवं खान-पान व्यवस्था आदि का जायजा लिया उन्होंने कैंप व्यवस्था की प्रशंसा की।

डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने बताया कि कैंप में प्रतिभाग कर रहे कुल 500 एनसीसी कैडेटो को सेना केे अधिकारियों द्वारा ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, बाधा दौड़, युद्ध कौशल, आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल एस एस गुलेरिया, कर्नल राजेश शाह, कर्नल एम एस महर, लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा, लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट शिवानी रस्तोगी, डॉ अंचल अहेरी, डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ पारुल जैन, सूबेदार मेजर बीरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुनील छेत्री, सूबेदार दिनेश चंद्र, टीकाराम शर्मा, सुधीर वर्मा, आशीष कुमार, बीएचएम शंभू कुमार एवं हवलदार अरुण कुमार आदि शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

15 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

15 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

15 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

17 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

18 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

20 hours ago