Advertisement

बरेली: एण्टी नारकोटिक्स व पुलिस टीम ने 2 किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली।एण्टी नारकोटिक्स टीम व आंवला पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा एक तस्कर को दो किग्रा मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मुखिवर ने टीम को सटीक सूचना दी कि आंवला बदायूं रोड पर एक तस्कर अफीम के साथ खड़ा हुआ है।एण्टी नारकोटिक्स टीम तथा स्थानीय पुलिस ने उक्त तस्कर को घेराबंदी कर दबोच लिया।पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विपनेश उर्फ विपिन पुत्र नारायण निवासी खेड़ा थाना भमोरा जिला बरेली बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो अफीम व ₹1100 नगर बरामद हुए। बरामद हुई 02 किलो अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई।
टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर विपनेश उर्फ विपिन ने बताया कि मैं बनारस में पुलिया बनाने का काम करता था वहां मेरी मुलाकात कुछ झारखण्ड के लोगो से हो गयी उन्ही झारखण्डी लोगो से मैने यह माल बेचने के लिये खरीद लिया था अब मौका पाकर मैं इसको बेचने निकला था पहले भी इसमे से कुछ माल मै बेच चुका हूँ।तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास यादव,राजेश मिश्रा कांस्टेबल सौरभ चौधरी,अंकित यादव,महिला कांस्टेबल रिजवाना व चौकी प्रभारी आंवला विश्वदेव सिंह आदि पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

4 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

5 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

7 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

23 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

1 day ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago