Advertisement

home

बरेली: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इंस्टाग्राम पर दी हत्या की धमकी,मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।यूपी के बरेली में एक युवक ने सनातन धर्म के प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हत्या की धमकी दी है। उसने इंट्रग्राम पर लिखा है कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। वही इस मामले की जानकारी होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों की ओर से ट्वीट करके पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठोरा निवासी अनस अंसारी ने इंस्ट्राग्राम पर mr_anas2332 के नाम से आईडी बना रखी है। जिस पर उसने सनातन धर्म और उसके प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। विवादित पोस्ट की स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। वही इंटेलिजेंस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। ये पता लगाया जा रहा है की अनस अंसारी किसी आतंकी संगठन से तो जुड़ा हुआ नही है।

वही इस मामले में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया की अनस अंसारी नाम के व्यक्ति ने सनातन धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस की तरफ से हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

15 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

15 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

15 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

17 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

18 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

20 hours ago