Advertisement

home

बरेली में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश।

  • गैरसमुदाय के दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति के माथे पर औजार से लिख दिया जय भोलेनाथ।
  • मामला एक ही समुदाय का होने पर हुआ आपसी समझौता।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।वो चीखता रहा और वो माथे पर औजार से जय भोलेनाथ लिखता रहा। बरेली में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रेमनगर के शाहबाद में एक व्यक्ति ने मुस्लिम समुदाय के दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति के माथे पर औजार से जय भोलेनाथ लिख दिया। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

दरअसल प्रेमनगर के शाहबाद निवासी शादाब ने दानिश के माथे पर औजार से जय भोलेनाथ लिख दिया। जब दानिश के माथे पर जय भोलेनाथ लिखा जा रहा था तो वो दर्द से चीख रहा था लेकिन शादाब को उस पर तरस नहीं आया। दानिश चीखता चिल्लाता हुआ अपने घर पहुंचा और उसने सारी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है की ये तो अपने ही मजहब के व्यक्ति ने लिखा है यानी वो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

दिमागी रूप से कमजोर दानिश ने जब घर जाकर पूरी घटना बताई तो उसके परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस भी माथे पर जय भोलेनाथ लिखा देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने घर वालो से लिखित शिकायत करने को कहा, जिसके बाद घरवाले शिकायत करने को राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी के लिया, लेकिन बाद में दोनो परिवारों के बीच समझौता हो गया। जिस वजह से पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है। वही प्रेमनगर थाने में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया की दोनो परिवारों में समझौता हो गया है और वो कोई कार्यवाही नहीं चाहते है। लेकिन पुलिस ने सख्त हिदायत दी है की आगे अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो पुलिस फिर अपनी तरफ से माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

4 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

4 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

6 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago