Advertisement

home

बरेली:44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने को नहीं मिली जमीन

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । जल जीवन मिशन के तहत पहले चरण में बरेली के 877 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक का निर्माण करने का लक्ष्य है। 44 गांवों में अब तक ओवरहेड टैंक के लिए मानक के मुताबिक जमीन नहीं मिल पाई है। डीएम ने सभी एसडीएम को जमीन चिह्नित कर जल निगम को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
हर घर जल योजना के जरिए गांवों में सभी घरों में पाइपलाइन से साफ पानी की आपूर्ति की जानी है। पहले चरण में 877 ग्राम पंचायतों में ओवर हेड टैंक बनाने का लक्ष्य शासन ने तय किया था। 44 ग्राम पंचायत को छोड़कर बाकी में काम चल रहा है। 44 ग्राम पंचायतों में जो जमीन मुहैया कराई गई उनमें से कई विवादित हैं। कोर्ट में केस चल रहे हैं। चाबड़ गांव में एयरफोर्स स्टेशन से सटी जमीन ओवरहेड टैंक के लिए दे दी गई। जबकि एयरफोर्स की बाउंड्री से सटाकर निर्माण नहीं हो सकता। तहसील सदर में 13, नवाबगंज में 2, फरीदपुर में 7, बहेड़ी में 15, आंवला में 3 और मीरगंज के 4 गांव में अभी जमीन फाइनल नहीं हो सकी है। बता दें कि 30 सितंबर तक घरों में पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने का टारगेट है।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

4 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

4 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

6 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago