Advertisement

टोल प्लाजा से हो रही जबरन वसूली से नाराज पैनी नजर सामाजिक संस्था ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। पीलीभीत हाईवे पर बने टोल प्लाजा से हो रही वसूली को लेकर नाराज पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रोहिलखंड प्रांत उपाध्यक्ष व पीलीभीत प्रभारी आम आदमी पार्टी एडवोकेट सुनीता गंगवार ने इस टोल प्लाजा को बंद कराए जाने के संबंध में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सुनीता गंगवार ने प्रेस को बताते हुए कहा कि यह टोल प्लाजा जिस रोड पर बना है वह रोड टोल के मानकों में से एक भी मानक को पूरा नहीं करती है फिर भी इस पर जबरन टोल बनाकर जनता से अवैध टैक्स वसूला जा रहा है यह टोल सिंगल रोड पर बना हुआ है इसलिए यह एक अवैध टोल है और इस पर जबरन जनता से वसूली की जा रही है इससे पूर्व पैनी नजर संस्था ने 2021 में रिठौरा के पास इसी रोड पर कलापुर की सकरी पुलिया के लिए आंदोलन किया था संस्था 11 दिन धरने पर बैठी थी तब जाकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने संस्था को लिखित आश्वासन भी दिया था कि इस रोड की सभी पुलियां चौड़ी की जाएंगी व क्षतिग्रस्त पुलियों का पुनर्निर्माण होगा संस्था के संघर्ष के उपरांत कलापुर की पुलिया का पुनर्निर्माण तो हो गया जिससे वहां कई घंटे का लगने वाला जाम खत्म हुआ लेकिन बाकी वैसी ही पुलिया आज भी पड़ी हुई है टूटी हुई है सकरी है जिन पर आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है जबकि एनएचआई को इस रोड को फोरलेन करके टोल के सभी मानकों को पूरा करने के उपरांत टोल प्लाजा का निर्माण करना चाहिए किंतु ऐसा न करके जनता के टैक्स के पैसे से जो रोड को बनना चाहिए उससे टोल बनाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है इसके संबंध में संस्था लगातार आवाज उठा रही थी। आज संस्था ने लिखित चेतावनी देकर जिला प्रशासन को बता दिया । सुनीता गंगवार ने कहा वहां पर टोल प्लाजा के नाम पर पूरी गुंडागर्दी का माहौल है जबरन कर्मचारी वहां बैठकर रोड पर निकलने वालों को टॉर्चर कर रहे हैं यह भी कहा सुनीता गंगवार ने कि अगर इस टोल को तत्काल बंद नहीं किया गया तो संस्था जनता के साथ खड़ी है और जनता के साथ हो रहे इस अन्याय की लड़ाई को तब तक लड़ेगी जब तक यह टोल प्लाजा बंद नहीं हो जाता है सैकड़ो की तादाद में लोग इस टोल प्लाजा के विरोध में एकत्र हुए संस्था के तमाम पदाधिकारी सदस्य भी शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

4 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

4 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

6 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago