Advertisement

home

बरेली में शराब के नशे में डाक्टरों का उत्पात,पुलिस कर्मियों सहित अन्य से की मारपीट,FIR दर्ज।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बीती रात शराब के नशे में डाक्टरों का उत्पात कर बवाल करने का मामला सामने आया है । मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों को भी पीटा और वर्दी भी फाड़ दी । वही भीड़ ने डॉक्टरों की धुनाई भी कर दी । पुलिस ने जिला अस्पताल के संविदा कर्मी डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार है ।

मामला इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र के सौ फुटा स्थित बन्नूवाल कालोनी का है।जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर उग्र हो भीड़ ने डॉक्टरों की जमकर धुनाई कर दी । बताया जा रहा है कि सौ फुटा रोड पर बुधवार रात शराब के नशे में जिला अस्पताल के संविदा डाक्टरों ने जमकर उत्पात काटा । एक कार सवार ने डॉक्टरों के दुस्साहस का विरोध किया तो डॉक्टर उनसे भिड़ गए। बीच-बचाव करने आए पास के युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच महिला पुलिसकर्मी जब घटना की वीडियो बनाने लगी तो डॉक्टरों ने उसकी पिटाई कर दी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। यहाँ तककि वर्दी तक फाड़ दी। आरोपितों का दुस्साहस बढ़ता देख भीड़ एकजुट हो गई और तीनों डाक्टरों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने सभी को हटाया। डाक्टर समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक, यूपी 31 एएफ 1809 आल्टो कार में जिला अस्पताल के डाक्टर वैभव, डाक्टर राहुल व संजीव सवार थे। तीनों सौ फुटा स्थित बन्नूवाल कालोनी के पास खड़े थे। पास के लोगों का कहना है कि स्कार्पियो कार में पहले आरोपियों ने छेड़छाड़ की नीयत से टक्कर मारी। स्कार्पियो सवार परिवार ने जब विरोध किया तो आरोपी उनसे भिड़ गए। इस दौरान गुजर रहा ब्रीजा कार सवार उनकी मदद में आगे आया। स्कार्पियो सवार परिवार तो निकल गया लेकिन, डाक्टर ब्रीजा सवार से भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख पास में खड़ा युवक बचाव के लिए आगे आया तो डाक्टरों ने उसकी पिटाई शुरू की। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इज्जतनगर थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। बवाल बढ़ता देख महिला पुलिसकर्मी घटना की वीडियो बनाने लगी तो डाक्टरों ने महिला पुलिसकर्मी का फोन छीनने की काेशिश की। विरोध पर महिला पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। पीआरवी व थाने से फोर्स पहुंची। पीआरवी कर्मियों से भी डाक्टरों ने मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद भीड़ ने डाक्टरों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक नाले में गिर गई। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपित डाक्टरों को भीड़ से निकाला और थाने लेकर पहुंची। घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया।

इस मामले में दो आरोपित डाक्टरों पर दो प्राथमिकी, पहली घायल युवक की ओर से वहीं दूसरी fir पुलिस की ओर से सरकारी काम में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट व अन्य धाराओं में दर्ज की गयी है। आरोपितों के शराब पिये होने के अंदेशे पर मेडिकल एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल के दोनों डाक्टर समेत तीन को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियाेग्राफी कराई गई है।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

4 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

4 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

6 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago