Advertisement

home

बरेली: बहन की छेड़छाड़ के बदले दी मौत,आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । बहन की छेड़छाड़ के बदले मौत देने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। बरेली पुलिस ने बिथरी थाना क्षेत्र में प्रदीप की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक ने हत्यारोपी चंचल राजपूत की बहन के साथ पिछली साल छेड़छाड़ की थी, इस बात से नाराज चंचल ने सीबीगंज के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर पप्पू के साथ प्रदीप की नशे की हालत में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ग्राम रसुइया शराब भट्टी के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बीते दिन एक युवक की बॉडी बिथरी थाना क्षेत्र से मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों हत्यारोपियों को रसुइया शराब भट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया । दोनों ने प्रदीप की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतक प्रदीप ने पिछले वर्ष चंचल की बहन से छेड़छाड़ की थी इस बात से आक्रोशित चंचल ने प्रदीप की अपने एक साथी पप्पू के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी।

बता दें,बिथरी थाना क्षेत्र में बीते दिन प्रदीप की रजऊ परसपुर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था । पुलिस ने मौके से मृतक के शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया था । मृतक के भाई प्रमोद सोनकर ने बिथरी थाने में तहरीर हत्या के खुलासे की मांग की थी । प्रमोद ने अपनी तहरीर में यह भी बताया था कि उसका भाई प्रदीप 6 अगस्त की शाम से अचानक लापता हो गया था । उसका शव बांधू निवासी रसुइया के खेत में पड़ा मिला था ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

14 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

14 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

14 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

16 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

17 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

19 hours ago