Advertisement

home

उर्से आला हज़रत के लिए दुल्हन बनकर तैयार जामिआतुर्रज़ा

चांदी से बना आला हजरत का गेट

नन्दकिशोर शर्मा@express views

हुज़ूर काईद ए मिल्लत मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान क़ादरी की सरपरस्ती में मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेण्टर जामिआतुर्रज़ा में 10 सितंबर से शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध हुज़ूर 105 वॉ उर्स-ए-रज़वी में तमा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और देश विदेश से ज़ायरीन जामिआतुर्रज़ा में पहुंच रहे हैं |

उर्स प्रभारी सलमान मिया ने बताया कि क़ाज़ी ए हिंदुस्तान मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान क़ादरी की सरपरस्ती में होने जा रहे उर्से आला हज़रत की तैयारी पूरी हो चुकी जमात के राष्ट्रिय महासचिव फरमान मियाँ ने बताया देश-विदेश से ज़ायरीन बरेली शरीफ पहुंच रहे हैं, देश के अलग अलग जगह से ज़ायरीन बस लेकर जामिआतुर्रज़ा पहुंच रहे हैं, जोकि 10 सितंबर तक जारी रहेगा | ज़ायरीन ने दरगाह आला हज़रत व दरगाह ताजुश्शरियापर हाज़री दी उसके साथ साथ गुल पोशी व चादर पोशी भी की।

मुख्य कार्यक्रम रात को 09 बजे से शुरू होगा। इमाम अहमद रजा कांन्फ्रेंस फिर देर रात को 01 बजकर 40 मिनट पर हुजूर मुफ्ती आज़म हिन्द (मुस्तफा रजा खां) के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। आखरी दिन 12 सितंबर बरोज़ मंगल दरगाह मदरसा जामियातुर रज़ा और ताजुश्शरिया में बाद नमाज-ए-फज्र कुरानख्वानी नात-ओ-मनकबत होगी। सुबह 10 बजे से देश-विदेश के मशहूर उलमा-ए-इकराम व मशाईख-ए-किराम की तकरीर होगी। दोपहर को 2 बजकर 38 मिनट पर इमाम अहले सुन्नत सरकार आला हजरत का कुल शरीफ मनाया जाएगा। इसी के साथ तीन रोजा उर्स का समापन हो जायेगा | महिलायेँ उर्स में शिरकत न करें और जो लोग किसी वजह से उर्स में शिरकत नहीं कर पाएं इसके लिए उर्स का ओडियो लाइव प्रसारण मुफ़्ती असजद रज़ा के सोशल मीडिया चैंनलों व वेबसाइट पर किया जायेगा, जिससे देश व दुनिया में सुना जा सकता है।

कार्यक्रम विवरण

10 सितम्बर
बामुकाम खानकाहे ताजुश्शरिया
बामुकाम खानकाहे ताजुश्शरिया में बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी नातों मनकबत व मुफ़स्सिरे आज़म का कुल शरीफ़ सुबह 7:10 पर व बाद नमाज़े ईशा नातों मनकबत व उलमा ए किराम की तकरीर व कुल शरीफ हुज्जतुल इस्लाम 10 बज कर 35 मिनट पर ।

11 सितम्बर
बामुकाम जामियातुर्रजा, मथुरापुर
बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी । बाद नमाज़े असर नातों मनकबत व कुल शरीफ हुजूर ताजुश्शरिया 7 बज कर 14 मिनट पर |
बाद नमाज़े ईशा इमाम अहमद रजा़ कॉन्फ्रेंस उलमा ए किराम व जश्ने इल्मो फज्ल के बाद रात 1 बज कर 40 मिनट पर मुफ्ती ए आजम का कुल शरीफ ।

12 सितम्बर
बामुकाम जामियातुर्रजा, मथुरापुर
बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी नातों मनकबत व उलमा ए किराम की तकरीर व 2 बज कर 38 मिनट पर कुल शरीफ आला हज़रत |

डॉ मेहँदी हसन, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, मौलाना शम्स, मौलाना निजामुद्दीन, नदीम सोभानी, मोईन खान, आबिद नूरी, क़ारी मुर्तज़ा, कारी वसीम, कौसर अली, यासीन खान, सय्यद रिज़वान, अब्दुल सलाम, गुलाम हुसैन, दांनी अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

14 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

14 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

14 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

16 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

17 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

19 hours ago