Advertisement

आरोपी की निशानदेही पर 3 दिन से लापता युवक का मिला शव

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली (मीरगंज)।एक युवक की हत्या कर शव छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दो आरोपियों की निशान देही पर बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिनारी इलाके के गन्ने के खेत से शव बरामद किया है।युवक तीन दिन पूर्व से घर से लापता था।युवक के परिजनों ने पुलिस से मिलकर युवक की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई थी। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला निवासी राम सिंह का 15 बर्षीय पुत्र विशाल दिवाकर धनेटा फाटक पर नरेंद्र की मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर काम करता था जो 6 सितंबर को अपनी मेहनत मजदूरी के रुपए नरेंद्र से मांग रहा था।जो नरेंद्र को ना गवार गुजरा और उसने बहेड़ी थाना क्षेत्र में विशाल को ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।उधर पुलिस ने गुरुवार को युवक की गुमशुदगी दर्ज कर शक के आधार पर धनेटा निवासी दो आरोपी नरेंद्र और रामबाबू को हिरासत में लिया,और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया है।
फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि आरोपियों की निशान देही पर बहेड़ी थाना क्षेत्र से शव बरामद कर लिया गया है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

14 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

14 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

14 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

16 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

17 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

19 hours ago