Advertisement

home

मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विधायक ने घर घर जाकर किया मिट्टी संग्रह!

पीलीभीत।मेरी मांटी मेरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया एक ऐसा अभियान जिसमें देश के कोने-कोने से अमर शहीद वीरों की भूमि से पवित्र मिट्टी का संग्रह कर दिल्ली अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गांव गांव घर घर जाकर पवित्र कलश में मिट्टी संग्रह का कार्य किया जा रहा है। आज इस अभियान में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने गांव भोपतपुर,मसीत, दौलतपुर पट्टी,अर्सियाबोझ,आमडार ,उमराखान सिंह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों से पवित्र अमृत कलश में मिट्टी संग्रह किया गया। गांव पहुंचे बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने स्वागत किया और तिरंगा यात्रा निकाल कर मिट्टी संग्रह अभियान में सहयोग किया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार, जिला महामंत्री लेखराज भारती, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल, भाजपा नेता राजू पाठक, नंद लाल लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे!

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago