Advertisement

home

बरेली: मीरगंज सी एच सी पर प्रसूता ने दिया तीन जीवित बच्चों को जन्म

नन्दकिशोर शर्मा@express views

मीरगंज। रविवार प्रातः 7:00 बजे ग्राम ठिरिया कल्याणपुर की श्रीमती सुनीता पत्नी श्री रामेश्वर प्रसव पीड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर पहुंची । जहां पर ऑन ड्यूटी स्टाफ नर्स तरुलता शर्मा ने तत्काल सुनीता को अटेंड किया । तरूलता शर्मा ने डॉक्टर वागीश कुमार चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में सुनीता का प्रसव कराया । प्रसव में सुनीता ने तीन जीवित बच्चों को जन्म दिया । तीनों बच्चे 2 किलो 500 ग्राम से कम वजन के थे। अतः उनको जिला अस्पताल एस एन सी यू में अच्छी देखरेख के लिए संदर्भित कर दिया गया है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि पहला बच्चा 6:57 am पर , दूसरा बच्चा 7:05 am पर एवं तीसरा बच्चा 7:15 am पर हुआ । तीनों बच्चे जीवित हैं एवं दो बच्चों ने तत्काल मां का दूध भी पिया । क्योंकि बच्चे कम वजन के हैं अतः बच्चों को जिला अस्पताल में संदर्भित किया गया है ।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

5 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago