Advertisement

home

आज से कार्ड धारकों को बंटेगा राशन

बरेली : शासन की तरफ से खाद्यान्न वितरण की तिथि जारी कर दी गई है। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को 12 से 23 सितंबर के बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई से सितंबर माह के सापेक्ष तीन किलो प्रति कार्ड चीनी का वितरण 18 रुपये प्रति किलो की दर से किया जाएगा।
योजना 11 महीने पहले बंद हो गई, अब आई चावल बांटने की याद
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) 11 माह पहले बंद हो गई, मगर उसका अवशेष खाद्यान्न कोटेदारों के गोदामों में ही पड़ा रहा। अब उस राशन को कार्ड धारकों को बांटे जाने की तैयारी है। इस राशन को एनएफएसए में समावेशित करने के आदेश पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने दिए हैं।
यह राशन नवंबर में आवंटित किया गया था।जिले में करीब 1800 राशन दुकानें हैं। इनमें लगभग 150 से ज्यादा कोटेदारों के पास पीएमजीकेएवाई का खाद्यान्न रखा है। इन कोटेदारों के पास करीब 11 हजार क्विंटल चावल है। अब इस खाद्यान्न को अक्टूबर महीने के वितरण के दौरान समायोजित कराया जाएगा।
जिन-जिन कोटेदारों के पास अवशेष हैउतनी मात्रा का चावल उन्हें अक्टूबर में कम दिया जाएगा। लंबे समय से गोदाम में पड़ा रहने के कारण खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि काफी कोटेदारों ने खाद्यान्न को एनएफएसए के तहत दिए गए खाद्यान्न से बदला भी है। ऐसे में कहीं से भी खाद्यान्न खराब होने की सूचना उनके पास नहीं आई है।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

5 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

21 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

22 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago