Advertisement

home

सपा प्रदेश महासचिव और बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने दी थी पूर्व चेयरमैन की सुपारी, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव और बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान पूर्व अध्यक्ष की हत्या की सुपारी दी । आईजी के निर्देश पर बहेड़ी विधायक एक अन्य पूर्व चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने और हत्या के प्रयास के आरोप में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बहेड़ी की पूर्व चेयरमैन ने दर्ज कराया मुकदमा,

बहेड़ी के रहने वाले नसीम अहमद की पत्नी पूर्व चेयरमैन फौजुल अजीम ने पुलिस को बताया कि वह सपा से अध्यक्ष पद की टिकट की दावेदार थीं। उनका नाम फाइनल हुआ। लेकिन बाद में टिकट किसी दूसरे प्रत्याशी को दिया गया। जिस पर फौजुल ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। नसीम ने पुलिस को बताया कि निकाय चुनाव में वह वोट मांगने के लिए क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान शहजाद और तारिक ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। उस समय घर में उनके समर्थकों ने शहजाद को तमंचे समेत पकड़ लिया, जबकि तारिक फरार हो गया था। पूछताछ में शहजाद ने स्वीकार किया कि सपा विधायक अताउर्रहमान और पूर्व अध्यक्ष अंजुम राशिद ने हत्या की सुपारी दी थी। इमरान ने सुपारी के रुपए दिलाये हैं।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago