बरेली। मीरगंज स्थित मढ़ी सत्याना पर 14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला की तैयारी पूरी हो गई हैं। मेले का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और नगर पंचायत चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता ने राधा कृष्ण के माथे पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा और पूजन कर किया।
जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडाल व लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है। यह मेला 12 सितंबर की रात्रि से 25 सितंबर तक रहेगा।
मेला प्रबंधक महेश गुप्ता ने बताया कि यह मेला 100 साल से पहले से चला आ रहा है मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग अपने घरवालों के साथ आते है, मेले मे कई प्रकार के झूले लगाए जाते है जिसका आनंद बच्चो सहित पूरा परिवार लेता है, मेले के शुरू होने का इंतज़ार लोग बहुत दिनों से करते है।
मेला उपप्रबंधक नीलेश गुप्ता ने बताया कि मेले मे दिखाई जाने वाली कृष्णलीला को बहुत दूर से लोग देखने के लिए आते है, यह मेला 14 दिनों तक चलेगा।
इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष धनेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री सोमपाल शर्मा, प्रबंधक महेश गुप्ता, उपप्रबंधक नीलेश गुप्ता,लव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, योगी गंगवार सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…