नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अफीम की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक, एक किलो 370 ग्राम अफीम और 12597 रुपये बरामद किए। अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। फतेहगंज पूर्वी के रेलवे स्टेशन पर अफीम की डील होती थी।
झारखंड समेत अन्य राज्यों से आते थे तस्कर
टीम को लगातार गैंग के सक्रिय होकर तस्करी की सूचना मिल रही थी। एएनटीएफ और सिरोली थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अलीगंज-सिरोली रोड पर पिपरिया तिराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके नाम नेम्बर सिंह और शिवकुमार निवासी ग्राम लभारी थाना सिरोली प्रकाश में आए। पुलिस ने उनके पास से अफीम और कैश बरामद किया। पूछताछ में नेम्बर सिंह ने बताया कि झारखंड और अन्य राज्यों से तस्कर फतेहगंज पूर्वी के रेलवे स्टेशन पर अफीम लेकर आते है। यहां से वह अफीम खरीद लेते है।
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…