रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली ।बुधवार को जिलाधिकारी ने तहसील मीरगंज के दो गावो में निरीक्षण किया जिलाधिकारी महोदय देर शाम मीरगंज के गांव बंशीपुर और ठिरिया कल्यानपुर पहुँचे
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मीरगंज उदित पंवार , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार अपनी टीम के साथ , खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत सहित अधिकारी मौके रहे मौजूद
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार से दोनों गांवो में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि गांव ठिरिया कल्यानपुर में बुखार के इस वर्ष लगभग 1520 रोगियों की जांच की गई जिसमें 98 मलेरिया के मरीज मिले सभी को दवा दे दी गई है सभी स्वस्थ हैं इसके साथ ही गांव बंशीपुर में 1450 मलेरिया की जांच की गई जिसमें से 86 मलेरिया धनात्मक रोगी मिले सभी को दवा वितरण करवा दी गई है और सभी मरीज स्वस्थ हैं इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली तो चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि गांव ठिरिया कल्यानपुर में 872 आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी हैं जिनमें से 743 लाभार्थियों के कार्ड बन गए हैं,गांव बंशीपुर में 1318 आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी हैं जिनमें से 1071 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन गए है इस पर जिलाधिकारी ने डॉक्टर अमित कुमार के कार्य की सराहना भी की ।
जिलाधिकारी ने गांव के प्रधान को दोनों गांवो में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मीरगंज उदित पवार चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार , डॉक्टर सुनील कुमार , खंड विकास अधिकारी , एडीओ पंचायत एवं दोनों गांवो के सीएचओ, एएनएम एवं आशाएं मौजूद रही।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…