Advertisement

home

अज्ञात हमलावरों ने की 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पुलिस की तफ़तीश जारी।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। परचूनी की दुकान चलाने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की बीती रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह जब खून से लथपथ उसका शव लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया, मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बिथरी चैनपुर के गांव काशीधर्मपुर के रहने वाले 60 वर्षीय जहूर मोहम्मद की गांव में ही परचूनी की दुकान थी। बीती रात उन्होंने अपनी दुकान बन्द की और उसके बाद वो दुकान के बाहर ही सो गए। रात के वक्त किसी ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सुबह होने पर लोगों ने उनका शव खून से लथपथ हालत में देखा तो हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बेटे व दो बेटियां हैं, घरवालों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। परिवार वालों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

3 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

20 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

21 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

23 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago