Advertisement

home

सपा नेता आजम खां के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी

@desk।सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की टीमें यूपी और एमपी में 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को शुरू हुई थी। आईटी विभाग की टीमों ने रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ और मध्य प्रदेश के विदिशा में कर चोरी के तहत कार्रवाई शुरू की थी।

आजम खां के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में तमाम गड़बड़ियों के सबूत जुटाने के लिए आयकर विभाग ने यह तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में वास्तविक खर्च 2000 करोड़ रुपये था लेकिन खाते की किताबों में केवल 100 करोड़ रुपये दर्ज हैं।

लखनऊ में आयकर की टीम ने गोलागंज स्थित आजम के वकील मुस्ताक अहमद सिद्दीकी के घर पर कार्रवाई की है। रिवर बैंक कॉलोनी में आजम की बहन के घर भी एक टीम पहुंची लेकिन यहां ताला लटका हुआ मिला। गाजियाबाद में राजनगर कॉलोनी में आजम की करीबी एकता कौशिक के यहां कार्रवाई की गई।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

12 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

12 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

12 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

14 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

15 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

17 hours ago