Advertisement

Categories: home

लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षामित्रों को चेतावनी

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली । स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा में ही बच्चे के बंद रह जाने के मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्रों के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पेश कुमारी की लापरवाही देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शिक्षामित्र कमलेश कुमार और सरस्वती को कड़ी चेतावनी दी गई है।
8 सितंबर को स्कूल में कक्षा 4 की एक छात्रा छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थी। काफी देर इंतजार करने के बाद अभिभावकों ने खोजबीन की तो वह स्कूल के कक्ष में बंद थी। उसके रोने की आवाज सुनकर कमरे का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया था। बीएसए की ओर से जारी पत्र के अनुसार उस दिन प्रधानाध्यापक स्कूल में आने के बाद तबीयत खराब होने के चलते बीईओ से सूचित किए बिना ही चली गई थीं। शिक्षकों ने अपने स्पष्टीकरण में बताया है कि छात्रा अपने कक्षा में पीछे वाली सीट पर सो गई थी।

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर इस प्रकार की लापरवाही उचित नहीं है। इस प्रकार की किसी भी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिंह, बीएसए बरेली

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

12 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

12 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

12 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

14 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

15 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

17 hours ago