Advertisement

home

मंदिर में नमाज पढ़ने वाली मां बेटी और मौलवी गिरफ्तार।

  • मौलवी ने मां बेटी से कहा मंदिर में नमाज पढ़ने से होते है सारे कष्ट खत्म।
  • नमाज पढ़ते वक्त तीनो गिरफ्तार

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। यूपी के बरेली में एक बार फिर एस माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर में प्राचीन शिव मंदिर में दो महिलाओं के नमाज पढ़ी। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। दोनो महिलाओं के नमाज पढ़ने का वीडियो भी वायरल हो गया है। वही इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंदिर में नमाज पढ़ने वाली मां बेटी और साजिश रचने वाले मौलवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल शनिवार को केसरपुर में प्राचीन शिव मंदिर में मां बेटी नमाज पढ़ रही थी। इस बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया और गांव वालो को खबर कर दी। कुछ ही देर में ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए और फिर मां बेटी को खूब खरी खोटी सुनाई गई। वही नमाज पढ़ने आई मां बेटी ने जब अपने आप को घिरता देखा तो वो माफी मांगने लगी। इस बीच ग्राम प्रधान को भी बुला लिया गया। ग्राम प्रधान ने भुता थाने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनो महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया की वो खुद नही गई थी बल्कि एक मौलवी ने उनसे ऐसा करने को कहा था। मौलवी ने कहा था कि अगर मंदिर में जाकर नमाज पढ़ोगी तो तुम्हारे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

वही ग्राम प्रधान प्रेम सिंह को तहरीर पर पुलिस ने सबिना पत्नी जाकिर हुसैन, नजीरा पुत्री जाकिर हुसैन निवासीगण ग्राम केसरपुर थाना भुता और चमनशाह मियाँ पुत्र बहार शाह निवासी ग्राम सैदपुर कुर्मियान थाना बिथरी चैनपुर पर धारा 295A/1208/153A IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। और फिर पुलिस ने मौलवी चमनशाह मियाँ को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि बरेली के 16 सितंबर लगभग साढ़े तीन बजे भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में एक प्राचीन शिव मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना हुई जिसमें दो महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ना बताया गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा उकसाने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। उनको न्यायालय की अभीरक्षा में भेजा जा रहा है। उचित कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago