रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। कई दिन से सिपाही गायब था। जब घर और आसपास दुर्गंध फैलने लगी तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो सिपाही का शव पंखे पर लटका हुआ पाया।
मुजफ्फरनगर का रहने वाला था सिपाही
42 वर्षीय सिपाही रवि तोमर मुजफ्फर नगर के गांव पिन्ना का रहने वाला था उसकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह सुभाषनगर के हाथीखाना नेकपुर में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहता था। कई दिन से सुरेंद्र सिंह ने सिपाही को नहीं देखा। उसके कमरे से बदबू आ रही थी। इसके बाद सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…