Advertisement

सिविल डिफेंस पोस्ट द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

बरेली। सिविल डिफेंस पोस्ट इज्जत नगर श्री अलखनाथ प्रभाग द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम व वृक्षारोपण कार्यक्रम कुंवर रंजीत सिंह इण्टर कॉलेज इज्जत नगर में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षक सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर ने बच्चों को बेहोश व्यक्ति को होश में लाने के लिए सी. पी. आर. का प्रशिक्षण प्रदान किया कि किस प्रकार एक बेहोश व्यक्ति को बेहोश होने के चार-पांच मिनट बाद तक कैसे बचाया जा सकता है, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को आग से जागरूकता के विभिन्न तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि आग क्या है, आग के सिद्धांत आग कैसे लग सकती है, आग कितने प्रकार की होती है। उसको किस प्रकार बुझाया जा सकता है बुझाने के प्रकार, उपलब्ध संसाधनों के उपयोग से आग बुझाने के तरीके, किस प्रकार आग पर काबू पाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन अमित कुमार पंत, उपप्रभागीय वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, प्रभारी स्टाफ आफिसर टू डिवीजनल वार्डन हरीश भल्ला, आई. सी. ओ. राजीव छाबड़ा व कंवल जीत सिंह पोस्ट वार्डन प्रवेन्द्र कुमार, हरपाल मौर्य सैक्टर वार्डन मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद अनीस व मोहम्मद कौनेन, मोहम्मद सद्दाम, वीरेन्द्र सिंह होमगार्ड वार्डन सेवा के पूर्व वार्डन नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी जी व कार्यालय सहायक प्रेम पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती आशा शुक्ला जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापक स्टाफ के साथ साथ लगभग 300 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त पोस्ट वार्डन प्रवेन्द्र कुमार ने सभी वार्डनों अधिकारियों व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

15 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

17 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

17 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago