Advertisement

home

बरेली: पूर्व मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन, लगातार तीन बार रहे थे विधायक

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का बरेली में शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कल्‍याण सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉक्टर दिनेश जौहरी (80) लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार किया जा रहा था।

शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। डॉक्टर जौहरी बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे।

वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और 1989 में भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने के लिए शहर के प्रेम नगर स्थित उनके आवास पहुंच रहे हैं।

Express views

Recent Posts

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

8 hours ago

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद

​ 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…

13 hours ago

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

15 hours ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

16 hours ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

18 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

1 day ago