Advertisement

home

बरेली:एक अक्तूूबर से जिले में 151 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली । एक अक्तूबर से बरेली के 151 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। 4941 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन ने 1672 किसानों को सत्यापन काम पूरा कर लिया है। केंद्रों पर धान से लदे वाहनों को रवाना करने से पहले प्रभारी सेल्फी लेंगे। राइस मिल में वाहन से धान को उतारने से पहले फोटो लेकर भेजेना होगा। धान की कुटाई के लिए 55 मिलों ने पंजीकरण कराया है। डीएम ने एसडीएम को मिलों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी है।
धान खरीद की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रहीं हैं। खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए तकनीकी की मदद ली जा रही है।
शासन ने धान की ढुलाई करने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने का विकल्प भी दिया है।
हालांकि अभी तक जीपीएस लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शासन ने स्मार्ट फोन के जरिए सेल्फी सिस्टम लागू किया है। केंद्र पर वाहन में धान का लदान करने के बाद प्रभारी सेल्फी लेंगे। उसको पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके बाद जब वाहन मिल में पहुंचेगा तब मिल के कर्मचारी धान उतारने से पहले सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। अब बरेली में धान की कुटाई के लिए 55 मिलों ने रुचि दिखाई है। हालांकि पिछले साल 66 राइस मिलों ने धान का चावल तैयार किया था। 151 केंद्रों पर धान की खरीद के लिए प्रभारी और स्टाफ तैनात कर दिया गया है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बरेली मंडल में किसानों के सबसे अधिक पंजीकरण अभी बरेली में हुए हैं। बता दें कि पिछले साल बरेली को 1.83 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था।

एक अक्तूबर से धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 55 मिलों ने पंजीकरण करा लिया है। किसानों के लगातार ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
कमलेश पांडेय,
(डिप्टी आरएमओ)

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago