Advertisement

home

यातायात पुलिस की पिटाई से नाराज ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । ऑटो चालकों के साथ यातायात पुलिस द्वारा आए दिन मारपीट , गाली गलौच ,उत्पीड़न के विरोध में ऑटो रिक्शा टैम्पो चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी क्राइम को तहरीर देकर पिटाई करने बाले पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई की मांग की है।

ऑटो रिक्शा टैम्पो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल ने बताया ऑटो चालकों के साथ पुलिस लगातार मारपीट व गाली गलौच , किराया नही देना , आदि तरह के उत्पीड़न कर रही है । एशोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल ने बताया की 16 तारीख को कर्मचारी नगर के पास ऑटो चालक वीरपाल की यातायात पुलिस के सुरजीत ने पिटाई की उसके बाद 23 तारीख को यातायात पुलिस के कमलेश ठाकुर ने वीरपाल की पिटाई की कई थप्पड़ मारे कान से खून आने लगा वीरपाल का मेडिकल कराया जाए । दूसरी घटना थाना फरीदपुर क्षेत्र की है ऑटो में बैठी सवारी की जेव किसी ने काट ली सवारी ने पुलिस से शिकायत की ऑटो चालक को फरीदपुर थाना में पकड़वा दिया पुलिस ने 36 घण्टा तक मारा पीटा गया उसके हाथ , पैर पूरे शरीर मे बहुत जख्म दिए उसके बाद छोड़ दिया । इस तरह के पुलिस बलों पर कार्रवाई की मांग की है । शिकायत के दौरान ओमप्रकाश , सतेंद्र पाल, महीपाल , प्रमोद कुमार , रामौतार , राजपाल आदि मौजूद थे।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago