Advertisement

home

Acid Attack: मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा पर तेजाब से हमला, भाई भी झुलसा, दो हिरासत में

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सौ फुटा के पास एक कॉलोनी में देर रात कमरे में सो रही छात्रा पर किसी ने एसिड अटैक कर दिया। एसिड से उसका भाई भी चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को पहले से जानते थे। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बन्नूवाल नगर का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
भुता निवासी डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी नीट की तैयारी कर रही है। बेटा 11वीं का छात्र है, चचेरा भाई बीएमएस की तैयारी कर रहा है। तीनों सौ फुटा के पास बन्नूवाल नगर में तीन माह से किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करते है। सोमवार देर रात तीन बजे उनके कमरे में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जिसमें युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसके भाई पर भी तेजाब गिरने से वह घायल हो गया। यह देख चीख पुकार सुनकर मकान मालिक की आंख खुल गई।

शहर के निजी अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सौ फुटा की एक कॉलोनी में रात तीन बजे भाई बहन अपने कमरे में सो रहे थे। उनके बयान के मुताबिक उनके ऊपर किसी व्यक्ति ने उनके ऊपर तेजाब से हमला किया और फरार हो गया। सुबह पुलिस को पता चला। एसिड अटैक का मुकदमा दर्ज कर शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि आरोपी पहले से छात्रा को जानते थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago