Advertisement

home

भाई -बहन पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। प्यार में लोग जान देने की बात करते है लेकिन यहां एक पूर्व प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसी हरकत कर डाली की उसे अब इज्जत नगर पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में हैं। पुलिस ने आज युवक को किसी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से इस बात से भी नाराज था प्रेमिका ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इस बात का बदला लेने के लिए युवक ने ऑनलाइन स्प्रे खरीदा और अंधेरे में काले कपड़े पहनकर घटना को अंजाम दे डाला । इस घटना में प्रेमिका ही नहीं बल्कि उसका भाई भी बुरी तरह झुलस गया। जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

एसिड अटैक नहीं फायर स्प्रे से की गई घटना

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार की तड़के सुबह छात्रा और उसके भाई पर एसिड से नहीं बल्कि फायर स्प्रे से अटैक हुआ था । पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक डेन्टिस्ट की बेटी , और उसका छोटा भाई बरेली के इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते है । डॉक्टर की बेटी नीट की तैयारी करने के साथ उसका बेटा भी 11वीं का छात्र है ।

आरोपी ने गुस्से में घटना को दिया था अंजाम

सोमवार की रात को छात्रा और उसका भाई कमरे में सो रहा थे ,इसी बीच मंगलवार की तड़के सुबह काले कपड़े पहने अज्ञात ने छात्रा और उसके भाई पर एसिड से अटैक कर दिया था , जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब जांच शरू की तो जो कहानी निकल कर आईं उसे सुनकर सभी दंग रह गए । हालांकि इस मामले से यह स्पष्ठ हो गया कि युवाओं के प्यार करने के मायने बदल गए और दूसरी तरफ परेशानियों से झूझने का जज़्बा युवाओं में कम हो गया हैं

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago