Advertisement

home

बरखेड़ा: धार्मिक मेले में नहीं रुक रहा है अश्लील डांस।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र में नहीं रुक रहा है अश्लील डांस एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो उसके बावजूद थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।वही बरखेड़ा थाना क्षेत्र बना अश्लील डांस का अड्डा।सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबन्धित के बावजूद, सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरे के बाद भी बरखेड़ा थाना क्षेत्र मे धार्मिक मेले मे अश्लील डांस का कार्यक्रम नही रुक रहे है। आपको बता दे की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में थाना क्षेत्र के गांव में जगह-जगह धार्मिक मेले का आयोजन चल रहा हैं जिसमें भगवान श्री कृष्णा की लीलाओ का मंचन किया जाता है वही धार्मिक मेले में थाना पुलिस की भी सुरक्षा के लिए ड्यूटी रहती है और पुलिस के सामने ही मेले में अश्लील डांस होता रहता है अभी 2 दिन पूर्व तथा उससे पहले भी अश्लील डांस के सोशल मीडिया पर लोगो के द्वारा वीडियो वायरल हो चुके हैं।और वही अगर कार्रवाई की बात करें तो बरखेडा पुलिस ने अभी तक किसी भी आयोजन कर्ताओ पर कार्रवाई नही की है।जिससे साफ जाहिर होता है कि यह सब बरखेड़ा पुलिस की मिली भगत से हो रहा है।गुरुवार की देर शाम को भी थाना क्षेत्र के गांव कटकवारा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें लीला मंचन की जगह पर अश्लील डांस परोसा जा रहा है जहां बार बालाए ठुमके लगा रही हैं। वही किसी लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे थाना क्षेत्र मे एक बार फिर हड़कंप मच गया था और वायरल विडिओ मे थाना बरखेड़ा पुलिस एक पुलिस कर्मी भी भीड मे साफ तस्वीरो देखा जा सकता है जो बार-वालाए के अश्लील डांस के ठुमके का भरपूर अंन्नद ले रहा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

17 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

18 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

20 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago