Advertisement

home

सार्वजनिक स्थल पर पढ़ी जनाजे की नमाज, प्रधान सहित 57 पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव दुआवत में सार्वजनिक स्थल पर जनाजे की नमाज अदा करने पर प्रधान समेत सात नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को नमाज का विरोध किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर दी थी। इसका वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर पुलिस से शिकायत भी की गई है।

स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और नई परंपरा बताते हुए आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। दुआवट में धार्मिक स्थल के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आठ दिन पूर्व भी बताया जाता है यहां विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने तीन महिलाओं का शांति भंग में चालान किया था। सीओ व एसडीएम नवाबगंज ने मौके पर आकर मामले का हल निकालने की बात कही थी। शुक्रवार को जब गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके बाद जनाजे की नमाज धार्मिक स्थल के पास पड़े जाने की तैयारी होने लगी। जब दूसरे पक्ष के लेखराज ने विरोध किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई उन्होंने धार्मिक स्थल की बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद नमाज पढ़ी गई। दरोगा गजेंद्र सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा के द्वारा दी गई तहरीर में बताया है कि प्रधान मोहम्मद उमर, कलुआ, नरवर खान, साबिर, जमादे अली, पुरवे अली, मुमताज समेत 50 अज्ञात लोक सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा कर रहे थे। जिससे माहौल बिगाड़ने की आशंका थी। हाफिजगंज इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

9 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

9 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

9 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

12 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

12 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

14 hours ago