Advertisement

home

सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगे 6 लाख रुपए।

  • पुलिस पर सांठगांठ कर आरोपी को छोड़ने का आरोप

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। ठगों की गैंग ने एक घर के दो भाईयों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 6 लाख रुपए ठग लिए।ठगी का एहसास तब हुआ जब दोनों भाईयों ने नियुक्ती पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिखाया तो उन्होंने उसे फर्जी बताया।

क्या है मामला

मामला बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र का है। जहां की निवासी ओमवती पत्नी गुलजारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के रहने वाले प्रेमपाल ने बीते दिनों उसके दोनों बेटों को 6 लाख रुपए में वन विभाग में नौकरी दिलवाने की बात कही, जिस पर ओमवती ने अपनी जमीन एग्रीमेंट पर रखकर कुछ इधर उधर से रुपए एकत्रित किए ओमवती ने बताया दिनांक आठ मई 2023 को वह तीन लाख रूपये अपने बेटे के साथ लेकर अदलखिया प्रेमपाल के घर पहुंची। जहां पहले से मौजूद प्रेमपाल व उसका साला तालेवर व एक साधू बाबा लक्ष्मणानन्द बैठे थे। जिनको उसने करीब 6 बजकर 50 मिनट पर तीन लाख रुपए दे दिए तो प्रेमपाल व उसका साला तालेवर व साधू कहने लगा कि अब जल्द से जल्द बाकी के रूपये दे दो तुम्हारे बेटों का काललेटर पन्द्रह मई तक आ जायेगा जिसके बाद महिला ओमवती ने बारह मई को दोबारा समय तकरीबन लगभग दो बजे तीन लाख रुपए दोबारा उक्त तीनों लोगों को दे दिए रूपया लेने के बाद तीनों ने कहा कि अब तुम्हारा नियुक्ति पत्र जल्द ही मिल जायेगा। ओमवती ने बताया वह व उनके बेटे उक्त तीनों की बात पर विश्वास करके नियुक्ति पत्र आने का इंतजार करने लगे बाद में प्रेमपाल के व्हाट्सएप नंबर के द्वारा दो नियुक्ति पत्र महिला के बेटे के व्हाट्सएप पर भेजे गए भेजे गए ।नियुक्ति पत्रों को महिला के बेटों ने वन विभाग में तैनात अधिकारी को दिखाये तो उन्होंने उन नियुक्ति पत्रों को फर्जी बता दिया तब ओमवती व उसके बेटों को अहसास हुआ कि प्रेमपाल व उसके साले तालेवर व साधू लक्ष्यणानंद द्वारा उनके साथ ठगी की गई है और वे ठगों का शिकार बन गए

महिला ओमवती ने बताया जब उपर्युक्त ठगों से रूपए बापस मांगे तो उन्होंने एक दो लाख रुपए का चेक दिया जो बैंक में दो बार बाउंस हो गया। बाद में रूपये मांगने पर वे जान से मारने की धमकी देने लगे ।उसने इसकी शिकायत थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर की जिस पर पुलिस द्वारा प्रेमपाल को हिरासत में लिया गया और उसे आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया । ओमवती का आरोप है दरोगा ने कुछ समय तक प्रेमपाल को हिरासत में रखा बाद में छोड़ दिया। ओमवती ने बताया थाने से बाहर आकर प्रेमपाल उसको धमकी देने लगा कहने लगा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे पैसे से सबको खरीद लूंगा।

पीड़ित ने पुलिस पर लगाया सांठगांठ का आरोप
महिला ओमवती का आरोप कि थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल व उसके साथियों से सांठगांठ कर उसको छोड़ दिया।

पीड़ित विधवा महिला ओमवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायतीपत्र देते हुए ठगों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की मांग की है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

17 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

18 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

20 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago