Advertisement

home

खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को कार ने कुचला, मौत।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र गांव हरदासपुर में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को एक कार ने रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया है।
थाना सिरौली के गांव हरदासपुर के विशाल 18 तथा पुरषोत्तम 38 , अपने खेत की पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। रविवार रात दस बजे वह आंवला शाहबाद रोड के किनारे बैठे थे तभी एक सेंट्रो कार ने दोनों को रौंद दिया और करीब दस मीटर दूर तक दोनों को घसीटते हुए ले गया। तुरंत ही कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दोनों किसानों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक गनेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर रात में ही मृतकों के परिजन व गांव की भीड़ रोड पर पहुंच गई और आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भीड़ को समझाने में जुटे हुए हैं। सूचना पर सीओ आंवला व एसडीएम आंवला मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगे हैं।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

17 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

18 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

20 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago