रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र गांव हरदासपुर में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को एक कार ने रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया है।
थाना सिरौली के गांव हरदासपुर के विशाल 18 तथा पुरषोत्तम 38 , अपने खेत की पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। रविवार रात दस बजे वह आंवला शाहबाद रोड के किनारे बैठे थे तभी एक सेंट्रो कार ने दोनों को रौंद दिया और करीब दस मीटर दूर तक दोनों को घसीटते हुए ले गया। तुरंत ही कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दोनों किसानों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक गनेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर रात में ही मृतकों के परिजन व गांव की भीड़ रोड पर पहुंच गई और आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भीड़ को समझाने में जुटे हुए हैं। सूचना पर सीओ आंवला व एसडीएम आंवला मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगे हैं।
बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे…
बरेली/ मीरगंज।एनएच 24 हाइवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में…
बरेली। फतेहगंज पूर्वी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक भीषण…
बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से…
बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की…
बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के…