बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के संक्रमण को रोकने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में सम्पादित की।
डीएम ने सर्वप्रथम लम्पी स्किन डिजीज के विगत वर्ष का डाटा के बारे में पूछा, जिस पर अवगत कराया कि विगत वर्ष जनपद में लम्पी स्किन डिजीज के 525 केस पाये गये थे, जिसमें 06 पशुओं की मौत हुई थी लेकिन इस वर्ष जनपद में लम्पी स्किन डिजीज का अभी तक कोई केस नहीं है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पशुओं के अन्य जनपद से लाने व ले जाने वाली व्यवस्था को पुलिस/मजिस्ट्रेट/एसपी यातायात व जीएसटी विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी पूर्णतः रोकें, यदि कोई वाहन पशुओं से भरा हुआ आ जाये तो उसे बार्डर से ही वापस लौटा दें और यदि कोई नहीं मानता है तो उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज करायें।
संक्रमित पशुओं को मृत्यु दशा में 8 फीट गहरा, 8×6 फीट के गड्ढे में गड़वाते हैं पशु के पैर ऊपर रख कर दफनाया जाता है, उसमें नमक आदि डलावाया जाता है। पशु के लिये उपयोग में आने वाली चीजों को भी दफनाया जाता है और चारों तरफ फेंसिंग करा दी जाती है। इन गाइडलाइन का समस्त सम्बंधित विशेष ध्यान रखें।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…