Advertisement

home

स्टेबलाइजर पर गिरा लिंटर का मलबा, धमाके के साथ लगी आग, दो झुलसे

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सिरौली में लिंटर का मलबा गिरने से स्टेबलाइजर फट गया। तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दौरान परिवार में महिला समेत दो लोग झुलस गए। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल दोनों लोग खतरे से बाहर है।

पक्का बाग में हुई घटना, मची अफरा-तफरी
सिरौली थाना क्षेत्र में गांव पक्का बाग में आरिफ का घर है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट सर्किट के बाद लिंटर का कुछ मलबा स्टेबलाइजर पर गिर गया। इस कारण स्टेबलाइजर धमाके साथ फट गया। धमके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। इसके बाद आग लग गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घर में धुंआ भर गया।

दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज
महिला समेत दो लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। आरिफ ने बताया कि घर में रखा घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जल गए है। मौके पर कस्बा इंचार्ज देशराज राज सिंह तोमर ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सिरौली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि स्टेबलाइजर फटने से दो लोगों के चोट लगने का मामला सामने आया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उपचार करा दिया गया है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

16 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

17 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

19 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago